होली 2021:  भोजपुरी सिनेमा चैनल पर सजेगी बॉलीवुड और भोजपुरी के सितारों की महफिल 26 मार्च को

रंगों के त्योहार होली का बेसब्री से इंतजार होता है, लेकिन इस बार टीवी चैनल भोजपुरी सिनेमा और दंगल द्वारा होली का जश्न बड़े ही धूमधाम से आयोजित किया जाएगा, जिसका प्रसारण 26 मार्च को शाम 7 बजे होगा। कार्यक्रम का शीर्षक 'चदल फगुआ के रंग' है, जिसकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। भोजपुरी सिनेमा के इस होली धमाल में भोजपुरी और बॉलीवुड की मशहूर हस्तियां होली के रंगों को यादगार बनाएंगी। इस शो की शूटिंग, मुंबई में पूरी हो चुकी है। यह शो यशी फिल्म्स द्वारा निर्मित है।

मनीष सिंघल ने बताया कि भोजपुरी सिनेमा छोटे पर्दे पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला टीवी चैनल में से एक है, जो अपने दर्शकों के मनोरंजन का हमेशा ख्याल रखता है। चाहे कोई भी पर्व दिवाली या होली, यह चैनल अपने दर्शकों के साथ मनोरंजन को अपने तरीके से मनाता है और इसे नया और यादगार बनाता है।

2021 की होली के मौके पर भोजपुरी दर्शकों को भोजपुरी सिनेमा के अनोखे रंग देखने को मिलेंगे। तो तैयार हो जाइए होली धमाल 26 मार्च को शाम 7 बजे तैयार हो जाएगा, जिसमें भोजपुरी और बॉलीवुड के सितारों का मनोरंजन होगा।

Previous Post Next Post